नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के ऐतिहासिक रानीताल बाग में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री सत्य साईं समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सजावटी और फलदार पौधे रोपित किए गए। खास बात यह रही कि छोटे बच्चे भी पौधारोपण अभियान का हिस्सा बने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान रानीताल बाग परिसर में विभिन्न प्रकार के सजावटी और फलदार पौधे रोपित किए गए जिसमें मुख्य रूप से गुलमोहर,कचनार और बोगनवीलिया आदि शामिल है।
समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ सुरेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है क्योंकि मौजूदा समय में बदलता पर्यावरण लगातार चिंता बढ़ा रहा है उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। सत्य साईं समिति विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाती रही है समिति द्वारा रक्तदान पौधारोपण कार्यक्रम सहित अनेकों कार्य समय पर किए जाते हैं
