112 व्यक्तियों ने कोरोना पर पाई फतेह
होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में से 2650 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव आए हैं व 112 व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ फतेह पा ली है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत जहां क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है, वहीं मास्क यकीनी बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए।
सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक 3322 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2650 सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 512 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि आज एक और पाजीटिव केस सामने आया है, जिससे अब तक पाजीटिव केसों की गिनती 135 हो गई है, जिनमें से 112 मरीज ठीक हो चुके हैं व 5 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले में मौजूदा तौर पर 18 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि उक्त के अलावा इनवैलिड सैंपल भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आज जो पाजीटिव केस सामने आया है, वह कपूरथला से रिपोर्ट हुआ है व यह केस सब-डिवीजन दसूहा से संबंधित है। उन्होंने बताया कि जिले में आज 302 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Wednesday, September 30