नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–भारी बारिश के कारण नाहन विधानसभा में दुर्गम क्षेत्र मातर में दो सरकारी स्कूलों के सामने बहने वाली नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से आज प्रात: काल स्कूल जमा दो व प्राइमरी स्कूलों के 50 छात्र व शिक्षक स्कुल में फंस कर रह गए हैं।जिला प्रशासन ने नदी के उफान पर होने के कारण स्कुल में फंसे छात्रों व शिक्षको निकालने के लिए रेस्कयू ऑपरेशन की तैयारी कर ली है। पुलिस व होमगार्ड को मौके पर रवाना कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। जिला प्रशासन के अनुसार सभी छात्र व स्कूल स्टाफ सुरक्षित है। परिजनों को निश्चिंत रहने की अपील की गई है। एसडीएम नाहन स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर रवाना हो गए हैं। एसडीएम राजीव संख्यान ने बताया कि नदी के उफान पर होने के कारण यह स्थिति बनी है। नदी का पानी उतरने का इंतजार किया जा रहा है। तभी रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है। पुलिस होमगार्ड व अन्य अधिकारी मौके पर जा चुके है। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। संख्यान ने बताया कि अगर पानी नही उतरा तो स्कूल में फंसे बच्चों के भोजन आदि की व्यवस्था भी अलग की जा रही है। सभी सुरक्षित है जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।
Breakng
- सिरमौर में माइनिंग साइट पर टूटा पहाड़, 3 लोगों के दबने की आशंका; दो वाहन मलबे में क्षतिग्रस्त, बारिश ने रोका रेस्क्यू
- ज़िला में 22 अगस्त को विशेष लोक अदालत तथा 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत की जाएगी आयोजित
- मातर में भारी वर्षा के चलते नदि उफ़ान में दो स्कूलों के 50 बच्चे फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें बुलाई : एसडीएम
- लगनू स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, चौथी कक्षा की छात्रा घायल
- पांवटा साहिब के क्यारदा में बेटे ने मां पर किया दराट से किया हमला, माजरा पुलिस में मामला दर्ज
- नाहन के मुख्य बाजार में वाहनों को लेकर आने पर रोक लगाने की उपायुक्त से मांग : पहाड़ी संगठन
Tuesday, August 18
