Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट ट्रालों को रोका
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • जागरूकता शिविर आयोजित
    • कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर भिड़े भारी वाहन, बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच में जुटी
    • राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा एवं नेत्र देखभाल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, August 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
    सोलन

    एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaAugust 26, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा गत दिवस एच.आई.वी. व एड्स पर आधारित इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के तहत एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर ज़िला स्तरीय प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की।
    डॉ. अजय पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामान्य स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, एच.आई.वी व एड्स तथा रक्त जनित संक्रमण के संबंध में सही जानकारी को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा।
    उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच, उपचार सेवाओं तक पहुंच तथा एच.आई.वी. व एड्स से जुड़े व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक एवं भेदभाव रहित व्यवहार अपनाने पर बल दिया।
    उन्होंने कहा कि किशोर एवं युवा वर्ग समाज में स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक व्यवहार एवं जागरूकता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि एच.आई.वी. व एड्स तथा अन्य रक्त जनित संक्रमण के संबंध में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाना आवश्यक है ताकि भ्रांतियों, भय, कलंक एवं भेदभाव को कम किया जा सके।
    ज़िला स्तर प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। इन टीमों का चयन विभिन्न विद्यालयों में आयोजित ऑनलाइन प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट ट्रालों को रोका
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • जागरूकता शिविर आयोजित
    • कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर भिड़े भारी वाहन, बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच में जुटी
    • राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा एवं नेत्र देखभाल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.