नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार को डंपर और आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह काली मंदिर के समीप 10 बजे के आसपास हुआ। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार रेत-बजरी से लदा डंपर कालाअंब की ओर जा रहा था, जबकि आइशर ट्रक नाहन की तरफ आ रहा था। काली मंदिर के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर रेत-बजरी से लदे भारी वाहनों की आवाजाही इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मारकंडा पुल के समीप चढ़ाई वाले हिस्से में भी रेत-बजरी से लदे ट्रालों और डंपरों के फंसने के मामले सामने आ रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण भारी वाहन चढ़ाई पर आसानी से नहीं चढ़ पाते और सड़क पर ही रुक जाते हैं। इससे पीछे चल रहे वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि हाईवे पर रेत-बजरी से लदे वाहनों की नियमित जांच की जाए और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चढ़ाई वाले संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि वाहन फंसने और दुर्घटनाओं की घटनाओं पर रोक लग सके।
Breakng
- पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट ट्रालों को रोका
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- जागरूकता शिविर आयोजित
- कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर भिड़े भारी वाहन, बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच में जुटी
- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा एवं नेत्र देखभाल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
Wednesday, August 26
