नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार उठाई जा रही मांगों के बावजूद जब प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों को मजबूरन स्वयं आगे आना पड़ा। आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बद्रीपुर गुरुद्वारे के समीप ट्रालों को रोककर उनके कागजात की जांच की तथा चालकों को इस स्थानीय मार्ग के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग से जाने के लिए कहा। इस दौरान एक गंभीर स्थिति भी सामने आई। पुलिस प्रशासन को फोन कर सूचना देने के बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। वहीं, ट्रालों की जांच के दौरान कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के चलते हुए पाए गए, जबकि कुछ अन्य ट्रालों की नंबर प्लेटों पर काली पेंट/कालिख पुती हुई थी, जिससे उनके नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। भाजपा युवा मोर्चा ने ऐसे वाहनों की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गत दिवस उपमंडलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि ट्रालों की आवाजाही और गति को नियंत्रित करने संबंधी अधिसूचना उस दिन जारी नहीं हो पाई थी तथा आज सुबह जारी कर दी जाएगी। अब भाजपा युवा मोर्चा प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी होने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन का इंतजार कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि ग्रामीणों में लंबे समय से बनी समस्या को लेकर उत्पन्न जन आक्रोश है। इसे राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूर्व में भी इस मुद्दे को कई बार प्रशासन के समक्ष उठाया गया था
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18