Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
    • फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
    • रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हुए डॉ. बिंदल
    • पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट ट्रालों को रोका
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • जागरूकता शिविर आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, August 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
    सोलन

    फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

    By Himachal VartaAugust 27, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदर्शन को बढ़ावा और गति देना (रैम्प)’ परियोजना के सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत आज खण्ड विकास कार्यालय कुनिहार में ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    कार्यशाला में महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता के स्रोतों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, उद्यम स्थापना एवं विस्तार के अवसरों, नेटवर्किंग तथा उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को उपलब्ध वित्तीय संसाधनों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग के बारे में जागरूक करना तथा उन्हें अपने व्यवसाय को शुरू करने, विकसित करने एवं विस्तार करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
    कार्यक्रम में डी.आई.सी. सोलन, एस.बी.आई. बैंक, एन.आर.एल.एम. एवं यूको आरसेटी के प्रतिनिधियों द्वारा महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय, प्रशिक्षण एवं संस्थागत सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
    महिला उद्यमी रीता देवी ने इस अवसर पर अपने उद्यमिता अनुभव साझा किए तथा व्यवसाय से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों और अवसरों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की।
    सामाज सेवी कौशल्या ने भी इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी।
    इस अवसर पर एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें महिला उद्यमियों ने वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, व्यवसाय विस्तार एवं अन्य उद्यमिता संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाएं साझा कीं। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों एवं वक्ताओं के रूप में खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तनमय कंवर, विनय वर्मा, विनोद, मदन गोपाल, अनिल, किरण, मिशन एक्जीक्यूटिव, अमित गौतम सहित लगभग 80 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
    • फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
    • रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हुए डॉ. बिंदल
    • पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट ट्रालों को रोका
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.