Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डा यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग द्वारा निवेशक जागरूकता आयोजित
    • जंबू खाला पुल पर खनन सामग्री वाले भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध
    • धौलाकुआं में वैज्ञानिकों ने गाजर घास उखाड़ कर किसानों को बताए नियंत्रण के तरीके
    • इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने मीडिया सदस्यों को बांधी राखी
    • सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
    • फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, August 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»धौलाकुआं में वैज्ञानिकों ने गाजर घास उखाड़ कर किसानों को बताए नियंत्रण के तरीके
    सिरमौर

    धौलाकुआं में वैज्ञानिकों ने गाजर घास उखाड़ कर किसानों को बताए नियंत्रण के तरीके

    By Himachal VartaAugust 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-धौलाकुआं स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में पार्थेनियम उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने परिसर में उगी पार्थेनियम यानी गाजर घास को हटाने का अभियान चलाया। कार्यक्रम में किसानों, कर्मचारियों और आमजन को इस खरपतवार से होने वाले नुकसान, इसकी पहचान और प्रभावी नियंत्रण के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया।  यह अभियान सह निदेशक अनुसंधान एवं विस्तार डॉ. प्रियंका ठाकुर की उपस्थिति में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पार्थेनियम के बढ़ते प्रकोप और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना था। प्रतिभागियों ने केंद्र परिसर में उगी गाजर घास को उखाड़ा, जबकि वैज्ञानिकों ने इसकी सही पहचान और इसे सुरक्षित तरीके से हटाने की प्रक्रिया समझाई।  वैज्ञानिकों ने गाजर घास को हटाने के साथ ही इसे दोबारा फैलने से रोकने के उपायों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। पार्थेनियम के दुष्प्रभाव कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि गाजर घास जैसी खरपतवार के प्रभावी प्रबंधन के लिए केवल एक दिन का अभियान पर्याप्त नहीं है। इसके नियंत्रण के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार जागरूकता और नियंत्रण गतिविधियां चलाना जरूरी है, ताकि इसके प्रसार को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित तरीके से इसे हटाने की जानकारी मिलती रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • डा यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग द्वारा निवेशक जागरूकता आयोजित
    • जंबू खाला पुल पर खनन सामग्री वाले भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध
    • धौलाकुआं में वैज्ञानिकों ने गाजर घास उखाड़ कर किसानों को बताए नियंत्रण के तरीके
    • इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने मीडिया सदस्यों को बांधी राखी
    • सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.