बिलासपुर( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर नियमित निरीक्षण करने तथा खाद्यान्नों के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय मापदंडों एवं आदेशों के अनुरूप निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिला में अप्रैल 2026 से जून 2026 तक में कुल 9331.84 मीट्रिक टन खाद्यान्न तथा 1,35,444 लीटर खाद्य तेल विभिन्न श्रेणियों के 1,17,230 राशन कार्ड धारकों एवं 4,17,230 उपभोक्ताओं को 253 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किया गया है। इस अवधि के दौरान जिले में खाद्यान्नों के कुल 27 नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागीय आदेशों के तहत 1052 निरीक्षण किए गए तथा अनियमितताएं पाए जाने पर दोषियों से कुल 3,34,646 रुपये की जुर्माना राशि वसूल कर सरकारी कोष में जमा करवाई गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत मिड-डे-मील तथा प्रारंभिक शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खाद्यान्नों के वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
- डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण – अनिरुद्ध सिंह
- सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
- चिट्टे के खिलाफ ऊना में बुलंद होगी युवा शक्ति की आवाज
- पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारभूत इकाई- मनमोहन शर्मा
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित
Monday, August 31
