Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मिशन फतेह: स्मार्ट राशन कार्ड धारकों व प्रवासी मजदूरों को सुचारु ढंग से किया जा रहा है नि:शुल्क अनाज का वितरण
    चण्डीगढ़

    मिशन फतेह: स्मार्ट राशन कार्ड धारकों व प्रवासी मजदूरों को सुचारु ढंग से किया जा रहा है नि:शुल्क अनाज का वितरण

    By Himachal VartaJune 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    अधिकारी अनाज के वितरण के दौरान सामाजिक दूरी बरकरार रखें: डिप्टी कमिश्नर
    कहा, कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल साबित होगा मिशन फतेह
    होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में स्मार्ट राशन कार्ड धारकों व प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क अनाज वितरण सुचारु ढंग से किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोविड लॉकडाउन के दौरान जहां गरीब परिवारों को प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पहले ही लाभ दिया जा रहा है, वहीं अब आत्म निर्भर भारत स्कीम के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को भी नि:शुल्क राशन मुहैया करवाने की शुरुआत कर दी गई है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से सुचारु ढंग से अनाज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में 1,96,113 स्मार्ट राशन कार्ड धारकों में से 1,72,811 लाभार्थी परिवारों को राशन का वितरण कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत 98,722 क्विंटल गेहूं व 5122 क्विंटल दाल वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आज 2000 लाभार्थी परिवारों को 1200 क्विंटल गेहूं व 60 क्विंटल दाल वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि इस अनाज वितरण के अंतर्गत गरीबी परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह गेहूं व एक किलो प्रति परिवार व प्रति माह दाल दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अनाज अप्रैल से जून तक तीन महीनों का दिया जा रहा है।
    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आत्म निर्भर भारत स्कीम के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क अनाज का वितरण शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत करीब 30,606 प्रवासी मजदूरों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत प्रति परिवार 10 किलो आटा, एक किलो दाल व एक किलो चीनी वितरित की जा रही है। उन्होंने जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देस देते हुए कहा कि अनाज के वितरण के दौरान सामाजिक दूरी बरकरार रखी जाए। इसके अलावा मास्क व सैनेटाइजर भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोरोना पर जीत प्राप्त करने के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है, इस लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि घरों से बाहर जाते समय सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथों को धोना बहुत जरुरी है व यह सावधानियां अपना कर कोविड-19 से बचा जा सकता है। उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि जल्द ही संयुक्त प्रयास से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में मिशन फतेह सफल साबित होगा।
    जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्रीमती रजनीश कौर ने बताया कि जिले में 650 राशन डिपो के माध्यम से प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पहले ही अनाज का वितरण किया जा रहा है व अब आत्म निर्भर भारत स्कीम के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को अनाज वितरण की शुरुआत कर दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.