Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    सोलन

    विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 1, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में ज़िला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आज यहां वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
    डॉ. अजय पाठक ने निर्देश दिए कि ज़िला के सभी  स्वास्थ्य संस्थानों में 24x7 आइसोलेशन बेड उपलब्ध एवं क्रियाशील रखे जाएं। उन्होंने विशेष रूप से इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण तथा गंभीर तीव्र सांस संक्रमण वाले बीमार रोगियों की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    उन्होंने कहा कि अधिकारी उक्त बीमारी वाले रोगियों का समय पर मूल्यांकन, आइसोलेशन, उपचार एवं आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफरल करने सुनिश्चित बनाएं।
    डॉ. अजय पाठक ने सम्बन्धित अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जमीनी स्तर पर सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत प्रति सप्ताह तीन एच.पी.वी. टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएं।
    उन्होंने कहा कि एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूक करने के लिए विद्यालयों में सप्ताह में दो दिन शिविर आयोजित किए जाएं। प्रथम दिन विद्यालयों में ‘जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम’ आयोजित किया जाए। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को एचपीवी संक्रमण, इससे बचाव तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए तथा दूसरे दिन पात्र लाभार्थियों का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक परामर्श एवं सहमति की प्रक्रिया पूरी हो सके।
    उन्होंने अधिकारियों को एचपीवी टीकाकरण अभियान जागरूकता शिविरों में सभी संबंधित ग्राम पंचायतों को शामिल करने तथा पात्र लाभार्थियों के अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इन शिविरों को केवल एचपीवी टीकाकरण तक सीमित न रखे बल्कि समग्र स्वास्थ्य सेवाओं एवं जन-जागरूकता के लिए एकीकृत स्वास्थ्य आउटरीच प्लेटफॉर्म के रूप में उपयोग करें। उन्होंने शिविरों में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
    डॉ. पाठक ने बुखार एवं अन्य तीव्र बीमारी के मामलों की निगरानी तथा स्वास्थ्य संस्थानों की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बुखार के सभी मामलों की समयबद्ध रिपोर्टिंग निर्धारित निगरानी प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. योगेश गुप्ता, ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गगन दीप, स्वास्थ्य विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सहित ज़िला के समस्त चिकित्सा अधिकारी वर्चुअल माध्यम उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.