नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पाँवटा साहिब ब्लॉक की पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने और पंचायत प्रतिनिधियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर प्रधान संघ पाँवटा साहिब ने एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। प्रधान संघ के अध्यक्ष रणबीर सिंह के नेतृत्व में पंचायत प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, वीबीजी रामजी योजना, पंचायतों में कार्य करने के दौरान आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक दिक्कतों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान चरणजीत सिंह चौधरी ने भी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंचायतें गांवों के विकास की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पंचायत प्रतिनिधि सीधे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझते हैं, इसलिए पंचायत स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान होना बेहद जरूरी है। रणबीर सिंह ने कहा कि प्रधान संघ किसी राजनीतिक दबाव या टकराव की राजनीति में विश्वास नहीं रखता, बल्कि पंचायतों के विकास और ग्रामीण जनता के हित में प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को यदि समय पर आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध हों तो गांवों में विकास कार्यों को और तेज गति दी जा सकती है। उन्होंने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि पंचायतों में विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
