नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला की खंड स्तरीय (शिलाई खंड ) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बान्दली धाडस् में सम्पन्न हुई l इस प्रतियोगिता में शिक्षा खंड शिलाई के 7 विद्यालयों ने भाग लिया l प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय नाया के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उमदा प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया l नाया के छात्र और छात्राओं ने खोखो में सभी विद्यालयों की टीमों को पछाड़कर विजेता ट्रॉफी हासिल की l ग्रुप सॉन्ग और सोलो सॉन्ग कॉम्पीटिशन में विद्यालय की छात्राएं अव्वल रही l विद्यालय की नवी कक्षा की छात्रा गुलशन चौहान ने भाषण प्रतियोगिता में अपना कौशल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया l बेडमिंटन में विद्यालय के बॉयज़ ने रनर अप ट्रॉफी विद्यालय के नाम की l सोलो सॉन्ग में भी विद्यालय के लड़को ने रनर अप ट्रॉफी चटकाई l विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धि से जहां विद्यालय के सभी अध्यापकों और विद्यार्थीयों काफ़ी प्रसन्न है वंही क्षेत्र के लोगों, माता पिता और अभिभावकों में भी खुशी की लहर है l विद्यालय के मुख्यध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की इस विजय का श्रेय विद्यालय के सभी अध्यापकों, विशेष रूप से विद्यालय के पी. ई. टी. देवराज शर्मा, शास्त्री आत्मा राम, सुमित्रा चौहान, सुमन भंडारी तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिया l उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पी. एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिलाई के प्रधानाचार्य और ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रताप चौहान जी का भी विशेष धन्यवाद किया जिनके काम्प्लेक्स के अधीन नाया विद्यालय है और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद विद्यार्थियों को समय समय पर मिलता रहा l
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ करें कार्य – दिव्यांशु सिंगल
- विवाह सहायता योजना से कामगार परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब
- बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : जतिन लाल
- शिलाई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हाई स्कूल नाया के नौनिहालों ने अपना दबदबा दिखाया
- रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित होगा ‘न्यू हरोली विकास पथ’: मुकेश अग्निहोत्री
Monday, September 7
