Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    • घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
    • 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
    • आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    सिरमौर

    कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी

    By Himachal VartaSeptember 11, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने कालाअंब स्थित समय फार्मा उद्योग में दबिश देकर जांच शुरू की। अधिकारी सुबह से ही उद्योग परिसर में मौजूद हैं और विभिन्न दस्तावेजों तथा रिकॉर्ड को खंगालने में जुटे हुए हैं।  बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई और टीम ने तड़के उद्योग परिसर में पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेन-देन, कंपनी से संबंधित दस्तावेज, खातों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार ईडी की जांच का दायरा हिमाचल तक सीमित नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय समेत हिमाचल प्रदेश में कंपनी से जुड़े ठिकानों पर भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक कार्रवाई के पूरे कारणों और जांच के निष्कर्षों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस कार्रवाई को कथित टैक्स चोरी और हवाला से जुड़े मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ईडी की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एजेंसी किन वित्तीय अनियमितताओं या लेन-देन की जांच कर रही है।
    ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही सिरमौर के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया। कालाअंब में बड़ी संख्या में दवा और अन्य औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई को उद्योग जगत में गंभीरता से देखा जा रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    • घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
    • 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.