Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
    • राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
    • पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
    • नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश : डा बिंदल
    • नाहन कालेज में एबीवीपी की नव गठन कार्यकारिणी में रमन शर्मा बने अध्यक्ष व प्रवीण ठाकुर बने मंत्री
    • रोहनाट में भाजपा मंडल शिलाई की बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»30 बालिकाओं के हुनर सीखने पर अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे कदम
    सिरमौर

    30 बालिकाओं के हुनर सीखने पर अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे कदम

    By Himachal VartaSeptember 12, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से वार्ड नंबर 13 स्थित गोविंदगढ़ मोहल्ले की आंगनवाड़ी में 30 बालिकाओं के लिए आयोजित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को व्यावहारिक कौशल से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना था।समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 30 बालिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रीत कौर भी मौजूद रहीं। इस दौरान बालिकाओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इनर व्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने कहा कि क्लब का प्रयास समाज की बालिकाओं और महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सदस्य संजना सैनी, ममता अग्रवाल और मोनिका का विशेष सहयोग रहा। क्लब की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी बालिकाओं और महिलाओं के लिए इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे, ताकि वे अपने हुनर के माध्यम से स्वरोजगार हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
    • राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
    • पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
    • नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश : डा बिंदल
    • नाहन कालेज में एबीवीपी की नव गठन कार्यकारिणी में रमन शर्मा बने अध्यक्ष व प्रवीण ठाकुर बने मंत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.