नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला के रोहनाट में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल शिलाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और “सेवा संकल्प अभियान” की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल शिलाई के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जिला सह प्रभारी राकेश डोगरा तथा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने मंडल स्तर पर चलाए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार साझा किए। बैठक में विशेष रूप से “सेवा संकल्प अभियान” को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर आधारित है। ऐसे में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय संवाद संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है।
Breakng
- समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
- राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
- पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश : डा बिंदल
- नाहन कालेज में एबीवीपी की नव गठन कार्यकारिणी में रमन शर्मा बने अध्यक्ष व प्रवीण ठाकुर बने मंत्री
- रोहनाट में भाजपा मंडल शिलाई की बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर हुआ मंथन
Saturday, September 12
