नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में शुक्रवार को नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रमन शर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा प्रवीण ठाकुर को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विशेष रूप से जिला संगठन मंत्री भागमल जी एवं चुनाव अधिकारी तथा प्रांत सह-मंत्री अभी ठाकुर जी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में नाहन महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। नवगठित कार्यकारिणी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी।नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष रमन शर्मा एवं इकाई मंत्री प्रवीण ठाकुर ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व के लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यार्थी परिषद की विचारधारा एवं “ज्ञान, शील, एकता” के ध्येय को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थी हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। अभाविप नाहन इकाई ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं, शैक्षणिक सुविधाओं तथा अन्य छात्रहित के विषयों को लेकर संगठन आने वाले समय में भी सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।
Breakng
- समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
- राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
- पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश : डा बिंदल
- नाहन कालेज में एबीवीपी की नव गठन कार्यकारिणी में रमन शर्मा बने अध्यक्ष व प्रवीण ठाकुर बने मंत्री
- रोहनाट में भाजपा मंडल शिलाई की बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर हुआ मंथन
Sunday, September 13
