Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • श्री रेणुका जी में 28.22 करोड़ की पांच पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
    • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
    • डेढ़ माह से बंद पड़ी मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर प्रबंधन की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल
    • लाडली फाउंडेशन लाडली स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर : प्रियंका वर्मा
    • समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल
    • जहां धरती से प्रकट हुए महादेव: गसोता की पौराणिक गाथा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
    सोलन

    भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण

    By Himachal VartaSeptember 15, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)श्रम कल्याण अधिकारी सोलन ललित शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा वर्तमान में 14 कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं में पात्र भवन एवं अन्य निर्माण कामगार जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष है और उस कामगार ने गत 12 माह में किसी भी निर्माण स्थल पर 90 दिन निर्माण कार्य किया है, वह अपना पंजीकरण कामगार कल्याण बोर्ड सोलन में करवा सकता है तथा इन योजनाओं का लाभ ले सकता है।
    उन्होंने कहा कि गत 15 अगस्त, 2026 को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश में बोर्ड के साथ पंजीकृत 4967 कामगारों को 20.61 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई थी। इनमें से सोलन ज़िला के 130 लाभार्थियों को 39 लाख 94 हजार 740 रुपए की वित्तीय सहायता विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान की गई।
    ललित शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के 86 पात्र लाभार्थियों को शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 21 लाख 53 हजार 800 रुपए, 29 पात्र लाभार्थियों को विवाह सहायता योजना के तहत 15 लाख 14 हजार रुपए, 01 लाभार्थी को चिकित्सा सहायता 2 हजार 290 रुपए, 01 मानसिक रूप से दिव्यांग लाभार्थी की देखभाल के लिए 20 हजार रुपए, 10 पात्र लाभार्थियों को मातृत्व व पितृत्व प्रसुविधा सहायता के रूप में 03 लाख 1500 रुपए तथा 03 पात्र लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन सहायता के रूप में 3 हजार 150 रुपए प्रदान किए गए हैं।
    उन्होंने सभी पात्र कामगारों से आग्रह किया कि वह योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित बनाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • श्री रेणुका जी में 28.22 करोड़ की पांच पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
    • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
    • डेढ़ माह से बंद पड़ी मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर प्रबंधन की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल
    • लाडली फाउंडेशन लाडली स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर : प्रियंका वर्मा
    • समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.