नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव तथा सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेंगे और सेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि 17 सितम्बर की सायंकाल प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि जितने अधिक घरों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे, उतना ही हमारा जनसंपर्क बढ़ेगा उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रातः माता काली मंदिर नाहन में नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा हवन किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा एवं मंगलकामना के भाव के साथ किया जाए
17 सितम्बर को प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के लोग इस सेवा कार्य में भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि आई.आई.एम. सिरमौर, खजूरना पुल, मोगीनन्द-सुकेती पुल और कून पुल सहित प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव को सेवा और सहभागिता के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘आंगन सेवा उत्सव’ सहित विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों से संपर्क स्थापित करेंगे और सेवा कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
