नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 500 बिस्तरोंउ वाले अस्पताल का निर्माण रोक दिए जाने से सिरमौर के हजारों मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल के लिए 117 बीघा भूमि और करीब 261 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी। पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मौजूद हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य रोक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टर, करीब एक हजार पैरामेडिकल एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होनी थी तथा प्रतिदिन करीब तीन हजार मरीजों की ओपीडी और 500 मरीजों के इंडोर उपचार की व्यवस्था प्रस्तावित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं प्रभावित हैं, जबकि आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड से उपचार में भी मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं। कैंसर और हृदय रोग विभाग विकसित नहीं किए गए तथा ऑपरेशन थिएटर भी लंबे समय से बंद हैं। पुराने अस्पताल भवन की जर्जर हालत पर भी उन्होंने चिंता जताई। बिंदल ने कहा कि माता एवं शिशु अस्पताल के लिए स्वीकृत 20 करोड़ रुपये और नर्सिंग कॉलेज के लिए प्रस्तावित 70 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी पूरी नहीं हुई हैं।
Breakng
- कर्ज पर सुक्खू सरकार , कर्मचारी -पेंशनर्स परेशान: जयराम ठाकुर
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित : जयराम ठाकुर
- लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
- नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
- 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 सितम्बर को
Thursday, September 17
