नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर दो में बगीची वाली गली की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। शिमला रोड से नाहन शहर की ओर आने-जाने वाली यह गली शहर के महत्वपूर्ण शॉर्टकट मार्गों में शामिल है, लेकिन पिछले करीब दो से ढाई महीने से सड़क पर लगातार बह रही सीवरेज ने लोगों की आवाजाही मुश्किल कर दी है। सड़क पर फैली गंदगी और पानी के कारण मार्ग बेहद फिसलन भरा हो गया है, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों के अनुसार घरों से निकलने वाला सीवरेज लगातार सड़क पर बह रहा है। खड़ी चढ़ाई वाले इस मार्ग पर सीवरेज के कारण कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। स्कूल और डिग्री कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोगों को मजबूरी में इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि कई बच्चे फिसलकर सड़क पर गिर चुके हैं और उन्हें चोटें भी आई हैं। मार्ग पर इधर-उधर से निकलने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर इसी सड़क से गुजरना पड़ रहा है। दुर्गंध से जीना हुआ मुहाल, बीमारी फैलने का डरस्थानीय निवासी कृष्ण चौहान, शकुंतला, राजेश और छात्रा गीतांजलि सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से सीवरेज की गंदगी फैली होने के कारण पूरे क्षेत्र में भयंकर दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गंदगी और दूषित वातावरण के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर नगर परिषद को कई बार सूचित किया जा चुका है, बावजूद इसके करीब दो से ढाई महीने बीतने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
Breakng
- संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ
- मेले लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
- नाहन में बिजली संकट से त्राहि-त्राहि, अधिकारियों को पता ही नहीं कहां लग रहे कट
- योजनाओं के कार्यान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान में पंचायत प्रतिनिधि की भूमिका महत्वपूर्ण – मनमोहन शर्मा
- स्टेपको सिरमौर उत्सव 2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत, नाटी ने बांधा समां
- राजगढ़ में शिक्षकों को मिला ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
Friday, September 18
