नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–नाहन शहर में बिजली की अघोषित कटौती से जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आरडीएसएस योजना और वर्ल्ड बैंक के सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी को लेकर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत सिरमौर जिला में करीब 153 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है जिसके तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में आरडीएसएस के तहत करीब 240 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक के सहयोग से नाहन शहर में 103 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 64 ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है साथ ही नाहन में 33 केवी का नया सब-स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शहर में तारों के जाल से भी लोगों को निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बिजली की तारों को व्यवस्थित करने और केबलिंग का कार्य किया जा रहा है।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27
