Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को मिला ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026′
    • भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • विश्वकर्मा जयंती पर आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम का प्रशिक्षण शिविर
    • प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश
    • जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, September 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर
    सिरमौर

    सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

    By Himachal VartaSeptember 18, 2026
    Facebook WhatsApp

    शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की है, लेकिन जनता के ज़हन में आज भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई विकास योजनाओं का ही जिक्र होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई नई योजना बनाई ही नहीं, ऐसे में जनता भला क्या याद रखेगी। हम सत्ता में हैं या नहीं यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों में रहना बड़ी बात है। जब हाटी ने रिश्ता जोड़ लिया है तो हम उसे पूरी शिद्दत से निभाएंगे।

    जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि बदले की भावना से विकास कार्यों को बंद करने और तालाबंदी करने के लिए जानी जा रही है। सरकार ने बजट प्रावधान और जनता की मांग पर खोले गए लगभग ढाई हजार शैक्षणिक व प्रशासनिक संस्थानों को ताले लटका दिए, क्योंकि मुख्यमंत्री को लगता है कि जब सत्ता में वापस लौटना ही नहीं है तो विकास क्यों कराया जाए।

    उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री सुक्खू केवल भाजपा के गुट गिनते रह गए, जबकि भाजपा ने अपनी विचारधारा के 80 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों को जीत दिलाई और 11 में से 10 जिला परिषदों व तीन नगर निगमों पर परचम लहराया। कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान खड़गे और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री की क्लास ली, जिसमें अपनी विफलता छिपाने के लिए सुक्खू ने मंत्रियों पर कसूर मढ़ा, लेकिन मंत्रियों ने सीधे मुख्यमंत्री को हार का जिम्मेदार ठहराकर उन्हें पद से हटाने तक की सिफारिश कर दी है। अब तिलमिलाए मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के जुगाड़ में लगे हैं और हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं, यहाँ तक कि उनकी ही सरकार के एक मंत्री के पूर्व विधायक पुत्र ने उन पर दिल्ली में अटैची भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे स्पष्ट है कि सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जयराम ठाकुर ने झूठी गारंटियों, किशाऊ परियोजना के भ्रामक श्रेय और बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर भी सुक्खू सरकार को घेरा।

    उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना छह राज्यों की सहमति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद पूरी हुई, लेकिन सुक्खू जी बिना वजह अपना गुणगान कर रहे हैं। कर्ज के आंकड़ों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पूरे कार्यकाल में मात्र 19,600 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था जिससे लगातार विकास कार्य हुए, लेकिन सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल में ही 50,000 करोड़ रुपये का नया ऋण लेकर प्रदेश का कुल कर्ज 69,600 करोड़ से सीधे 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये पहुंचा दिया है, फिर भी ज़मीन पर कोई विकास नजर नहीं आ रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को मिला ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026′
    • भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • विश्वकर्मा जयंती पर आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम का प्रशिक्षण शिविर
    • प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.