नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘सीड बॉल्स फॉर सस्टेनेबल कैंपसेज इनिशिएटिव-2026’ में संस्थान की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया। नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है। प्रमाण-पत्र में संस्थान के पर्यावरण के प्रति समर्पण तथा बीज गोलियों के निर्माण एवं उपयुक्त स्थानों पर उनके प्रसार के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन, पर्यावरणीय जागरूकता एवं सतत परिसर विकास में योगदान को विशेष रूप से सराहा गया है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रजनीश बंसल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मन्नत बंसल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने, पौधारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय रूप से भाग लेने और समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। बीज गोलियों के निर्माण एवं उनके प्रसार जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
Breakng
- 120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को मिला ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026′
- भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- विश्वकर्मा जयंती पर आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम का प्रशिक्षण शिविर
- प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश
- जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – डॉ. शांडिल
Saturday, September 19
