नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसपी जैरथ):– किशाऊ बांध परियोजना को लेकर भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना अब सिरे चढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।नाहन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना को लेकर प्रयास किए जा रहे थे और केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि परियोजना से लाभान्वित होने वाले छह राज्यों में से पांच राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी किशाऊ बांध परियोजना को लेकर प्रयास किए गए थे और हिमाचल के सीएम का यह कहना कि यह सब उनके प्रयासों से हुआ है निंदनीय है। सांसद ने कहा कि किशाऊ बांध की तरह रेणुका बांध परियोजना को पूरा करवाने के लिए भी केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है और जल्द बाँध का निर्माण कार्य पूरा होगा जिससे एक तरफ जा 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा वहीं दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों को पानी की भी उपलब्धता होगी। सांसद ने दावा किया कि हिमाचल में वर्तमान समय मे अधिकतर विकास कार्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। सुरेश कश्यप ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन सहित केंद्र की कई योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में अनेको विकास कार्य जारी हैं।
Breakng
- 12 साल बाद श्री रेणुका जी में गूंजेगी ‘जंगल के राजा’ की दहाड़, नागपुर से पहुंचा रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा
- साइंस कांग्रेस में मंडियाघाट स्कूल की तीन शानदार उपलब्धियां
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के सितारों ने विज्ञान की उड़ान में रचा इतिहास
- मुख्यमंत्री ने अर्की में 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए
- भाजपा सांसद बोले केंद्र के प्रयासों से सिरे चढ़ी किशाऊ बाँध परियोजना, झूठा श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री
- अन्तराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
Sunday, September 20
