Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 12 साल बाद श्री रेणुका जी में गूंजेगी ‘जंगल के राजा’ की दहाड़, नागपुर से पहुंचा रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा
    • साइंस कांग्रेस में मंडियाघाट स्कूल की तीन शानदार उपलब्धियां
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के सितारों ने विज्ञान की उड़ान में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री ने अर्की में 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए
    • भाजपा सांसद बोले केंद्र के प्रयासों से सिरे चढ़ी किशाऊ बाँध परियोजना, झूठा श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री
    • अन्तराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के सितारों ने विज्ञान की उड़ान में रचा इतिहास
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के सितारों ने विज्ञान की उड़ान में रचा इतिहास

    By Himachal VartaSeptember 20, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)  “लगन और मेहनत आपको उच्च स्तर पर ले जाती है”—इस कथन को चरितार्थ करते हुए अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित उपमण्डलीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए *तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किए।*

    *मॉडल प्रतियोगिता* में चिराग कक्षा ग्यारहवीं वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) एवं आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    वहीं वरिष्ठ वर्ग की *विज्ञान प्रश्नोत्तरी (साइंस क्विज)* में नीरज एवं अरुष कटोच (कक्षा दसवीं) की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी ज्ञानवर्धक एवं तार्किक क्षमता का परिचय दिया।
    *गणित ओलंपियाड* में अनिरुद्ध शर्मा (कक्षा दसवीं ) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
    उल्लेखनीय है कि इसमें लगभग 33 विद्यालयों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं भाग लिया।
    *विद्यार्थिंयों की इस उपलब्धि के पीछे विज्ञान व गणित विभाग के अध्यापकों तथा विशेष रूप से गतिविधि समन्वयक (activity coordinator) श्री संजीव अत्री का प्रमुख योगदान रहा।*
    विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास, जिज्ञासा, मेहनत और उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती स्टिमी मारिया* ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी लगन, मेहनत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विज्ञान, गणित एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है।

    विद्यालय के चेयरमैन *श्री अनिल जैन,* महासचिव *श्री सचिन जैन* एवं अतिरिक्त कार्यभार देख रहे *श्री सम्यक जैन* ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके समर्पण और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

    अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के इन युवा प्रतिभागियों की उपलब्धि ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सही दिशा में की गई मेहनत और लगन सफलता की नई राह खोलती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 12 साल बाद श्री रेणुका जी में गूंजेगी ‘जंगल के राजा’ की दहाड़, नागपुर से पहुंचा रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा
    • साइंस कांग्रेस में मंडियाघाट स्कूल की तीन शानदार उपलब्धियां
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के सितारों ने विज्ञान की उड़ान में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री ने अर्की में 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए
    • भाजपा सांसद बोले केंद्र के प्रयासों से सिरे चढ़ी किशाऊ बाँध परियोजना, झूठा श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.