नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट के होनहार विद्यार्थियों ने उपमंडलीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीदग में आयोजित विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने जूनियर साइंस मॉडल, सीनियर साइंस मॉडल और सीनियर मैथ्स ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा।प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के साइंस मॉडल में लक्ष्मी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग के साइंस मॉडल में हर्षिता शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग के मैथ्स ओलंपियाड में सत्यम शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ दी।तीनों विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। गणित अध्यापक दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने कम समय में कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता की तैयारी की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के परिश्रम के साथ अध्यापकों के मार्गदर्शन ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Breakng
- 12 साल बाद श्री रेणुका जी में गूंजेगी ‘जंगल के राजा’ की दहाड़, नागपुर से पहुंचा रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा
- साइंस कांग्रेस में मंडियाघाट स्कूल की तीन शानदार उपलब्धियां
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के सितारों ने विज्ञान की उड़ान में रचा इतिहास
- मुख्यमंत्री ने अर्की में 34.46 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए
- भाजपा सांसद बोले केंद्र के प्रयासों से सिरे चढ़ी किशाऊ बाँध परियोजना, झूठा श्रेय ले रहे मुख्यमंत्री
- अन्तराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
Sunday, September 20
