नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी के लंबी छुट्टी पर जाने से शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। नई नगर परिषद के गठन के बाद दो जनरल हाउस हो चुके हैं और इनमें शहर के विकास के साथ साथ विभिन्न वार्डों से जुड़े कई विकास कार्यों के प्रस्ताव भी रखे गए, लेकिन अधिकारी की गैरमौजूदगी में इन कार्यों को गति नहीं मिल पा रही। टूटी गलियों और सड़कों की मरम्मत से लेकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या तक का समाधान अटकने से पार्षदों को भी अपने-अपने वार्ड में लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं कई लोग अपने कामकाज और दस्तावेजों की दुरुस्ती को लेकर नगर परिषद में पहुंच रहे हैं, लेकिन ईओ साहब के सीट पर न बैठे होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के लंबी छुट्टी पर जाने को लेकर शहर में भी चर्चा है। अधिकारी के छुट्टी पर जाने के बाद उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में नगर परिषद के विकास से जुड़े फैसलों और कामों को आगे बढ़ाने में दिक्कत आ रही है। जानकारी मिली है कि कार्यकारी अधिकारी 4 अक्टूबर तक छुट्टी पर हैं। हालांकि, उन्हें 25 सितंबर को छुट्टी से लौटना था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने आगे छुट्टियां बढ़ा दीं। नगर परिषद के दो जनरल हाउस में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की जरूरतों से जुड़े विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखे थे। इनमें सड़क, गलियों और अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित काम शामिल हैं। लेकिन अधिकारी की गैरमौजूदगी के कारण इन प्रस्तावों पर अपेक्षित गति से काम नहीं हो पा रहा।
Breakng
- खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी
- मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे उपस्थित
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता दास गुप्ता ने नाहन स्थित जिला ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री 25 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर
- धनोई पुल पर 25 सितंबर को यातायात बाधित रहेगा
- पल्होड़ी पंचायत की जनता विकास को तरसी, कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिए सड़क-पुल के काम : डॉ. बिंदल
Thursday, September 24
