नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन जारी है। सिरमौर के पांवटा साहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली और सरकार की कथित तौर पर अधूरी गारंटियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली, विकास कार्यों और कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर सवाल उठाए। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन अब उन वायदों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बेरोजगारों और किसान-बागवानों से किए गए वादों को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। बिंदल ने प्रदेश सरकार पर लगातार कर्ज लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्ज लेने के मामले में रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे बने हुए हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई थी और अब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27
