Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने का किया आह्वान
    • 186 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 सितम्बर को
    • 26 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • एम.एस.एम.ई., जी.ई.एम., व्यवसाय नियोजन तथा ब्रांड प्रचार के लिए डिजिटल उपकरण विषय पर कार्यशाला आयोजित
    • हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी
    • मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By Himachal VartaSeptember 25, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सराहां में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
    मुख्यमंत्री ने पच्छाद तहसील के अंतर्गत गिरि नदी से नारग-नोहरा, डिलमन, सरिया, महलोग लाल टीकर, दाड़ो देवरिया द्राबली, सरोल चमेंजी, वासनी तथा नैनाटिक्कर सहित विभिन्न गांवों के लिए 26.51 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।
    उन्होंने राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत छोग टाली और सानियो दीदग के विभिन्न बस्तियों के लिए 1.57 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना, राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत शाया-सनोरा के धनच चुखरिया तथा आसपास के गांवों के लिए 1.25 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना, जल शक्ति उपमंडल चंदोल, राजगढ़ तहसील के अंतर्गत मलोह मशोग तथा आसपास के गांवों के लिए 1.52 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना तथा पच्छाद तहसील की ग्राम पंचायतों बणी-बखोली, सुरला-जनोट और साधना-घाट के विभिन्न गांवों के लिए 2.86 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया।
    मुख्यमंत्री ने 203.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी मार्ग का शिलान्यास भी किया।
    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना मजबूत होने के साथ-साथ लोगों को बेहतर आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क से सेब उत्पादकों को सुगम और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बागवान अपने उत्पादों को बगीचों से मंडियों और संग्रहण केंद्रों तक सुविधाजनक तरीके से पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन में लगने वाला समय कम करने के साथ-साथ पोस्ट हार्वेस्ट नुकसान को भी कम करने में मदद मिलेगी तथा बागवानी उत्पादों के लिए प्रमुख बाजारों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।
    उन्होंने कहा कि यह वैकल्पिक सड़क वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने में सहायक होगा तथा इससे क्षेत्र का समग्र सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने का किया आह्वान
    • 186 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 सितम्बर को
    • 26 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • एम.एस.एम.ई., जी.ई.एम., व्यवसाय नियोजन तथा ब्रांड प्रचार के लिए डिजिटल उपकरण विषय पर कार्यशाला आयोजित
    • हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.