Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    सिरमौर

    पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं

    By Himachal VartaOctober 1, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-27 सितंबर को यमुना पुल से गिर कर नदी में बह गए पांवटा निवासी निखिल गुप्ता की लाश आज गुरुवार को हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद कर ली गई है। जिला प्रशासन के अनुसार निखिल गुप्ता की तालाश के लिए सहारनपुर व यमुनानगर जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया था। इसी कड़ी में आज हथनी कुंड बैराज से पुलिस व एनडीआरएफ की टीमों ने शव बरामद किया है। पांवटा के एसडीएम द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब से प्राप्त रोजनामचा विवरण के अनुसार 27 सितंबर 2026 को सांय करीब 06:30 बजे निखिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 12, पांवटा साहिब यमुना नदी पुल से गिरने के कारण नदी में बह गया था। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी तलाश हेतु गोताखोरों को तैनात किया गया तथा इस तलाशी अभियान में पैंथर वाईल्ड एडवेंचर डाफटिंग टीम से भी सहायता प्राप्त की गई।  निखिल गुप्ता की तलाश हेतु यमुनानगर प्रशासन व सहारनपुर प्रशासन से भी सहयोग प्राप्त किया गया तथा इस व्यक्ति की तलाश हेतु स्थानीय प्रशासन व यमुनानगर एवं सहारनपुर प्रशासन द्वारा तैनात किए गए निपुण गोताखोरों व राज्य आपदा प्रबन्धन की टीम द्वारा भरसक प्रयत्न करने के उपरान्त आज निखिल गुप्ता का शरीर हथनीकुंड बैराज के निकट बरामद हो चुका है ।  एसडीएम ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण करवाने के उपरान्त व्यक्ति के परिजनों को उसका शव सौंप दिया जाऐगा ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.