Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    सिरमौर

    वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaOctober 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-वन विभाग की ओर से आज 2 अक्टूबर को वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब नाहन एवं इनरव्हील क्लब नाहन का संयुक्त प्रोजेक्ट रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जंगलों का संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वन विभाग की ओर से आर.ओ. जयपाल एवं हरजीत सिंह ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में रोटरी क्लब नाहन एवं इनरव्हील क्लब नाहन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, रोटरी क्लब नाहन के सदस्य तथा इनरव्हील क्लब नाहन की सदस्याएं उपस्थित रहीं और सभी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.