Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    सिरमौर

    सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया

    By Himachal VartaOctober 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सिरमौर के अंतर्गत नाहन, पांवटा साहिब, कफोटा, भरली एवं नाहन संस्कृत इकाई द्वारा आज स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के साथ भारतीय इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, राष्ट्रबोध एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना भी है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से परिषद द्वारा समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
    कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, ज्ञान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि युवा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.