नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने इस अवसर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सत्ता को कभी व्यक्तिगत सुख-सुविधा का माध्यम नहीं माना, बल्कि सत्ता को सेवा का माध्यम और सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 12 वर्ष और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 13 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए गरीब की सेवा, किसान की सेवा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर उपलब्ध करवाना और देश की सुरक्षा एवं सम्मान को मजबूत करना शासन के केंद्र में रहा है। आज भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सिरमौर जिले के विकास को नई गति प्रदान की है।
Breakng
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
Wednesday, October 7
