सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान के लिए ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि टी.बी. मुक्त अभियान को गति देने के उद्देश्य से ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षय रोग का उपचार करवाने के लिए रोगियों में जोश भरना है।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षय रोग मुक्त अभियान में तेजी लाने तथा क्षय रोग की जांच के लिए अधिक से अधिक शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि क्षय रोग केवल एक चिकित्सीय समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत क्षय रोगियों की समय पर पहचान करना, उनका पूर्ण उपचार करना और इसे रोकना है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग की जांच के उपरांत लक्षण पाने पर रोगियों को उपचार और दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाती है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि क्षय रोग के लक्षण महसूस होने पर अपने नज़दीक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करवाना सुनिश्चित बनाएं।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. निशा, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
Friday, October 9
