Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    सोलन

    9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

    By Himachal VartaOctober 9, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आज यहां 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026, पर ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया।
    ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ में ज़िला के पांच क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली लगभग 30 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना है।
    उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल स्वाद का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारी ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता और कला को सीधे बाजार से जोड़ने का एक बेहतरीन विकल्प भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर सृजन होगे वहीं इनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।
    उपायुक्त द्वारा इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।
    अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने सभी से आग्रह किया कि आज के युग में स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा पौष्टिक आहार का सेवन अधिक से अधिक करें। उन्होंने सभी सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (दीदी) को पौष्टिक आहार के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों व स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया।
    सोलन कलस्ट्रर की स्वयं सहायता समूह नया सेवरा को प्रथम, पट्टा कलस्ट्रर की स्वयं सहायता समूह संकल्प को द्वितीय तथा पट्टा कलस्ट्रर की स्वयं सहायता समूह संस्कार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने इस अवसर पर ग्रामीण स्वाद महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा लीड बैंक यूको बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा विषय पर जानकारी प्रदान की गई।
    ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अक्षिता, लीड बैंक यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.