सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रधानमंत्री सूर्य घरःमुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए सोलन में 13 से 15 अक्तूबर, 2026 तक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर ‘सेवा सेतु’ आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. सोलन के विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि इन जागरूकता एवं पंजीकरण शिविरों का उद्देश्य लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, केन्द्रीय वित्तीय सहायता एवं उपदान, छत पर सौर ऊर्जा स्थापना तथा नेट मीटरिंग के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में लोगों का योजना के तहत पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविर में लोगों को पंजीकृत रूफ टॉप सोलर विक्रेताओं एवं सहभागियों को बैंको के साथ जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त हो सके।
विपुल कश्यप ने कहा कि यह शिविर सहायक अभियंता, कौशल विकास केन्द्र, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत लि. सोलन के कार्यालय में 13 से 15 अक्तूबर, 2026 तक प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सोलन के निवासियों से आग्रह किया है कि रूफ टॉप सोलर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने के लिए इस शिविर में बड़ी से बड़ी संख्या में भाग लें।
Breakng
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए नाहन में 13 से 15 अक्टूबर तक लगेंगे ‘सेवा सेतु’ शिविर
- नहीं सह पाए बिछड़ने का दर्द, 15 मिनट में पति-पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा
- मेले एवं उत्सव हमारी विशिष्ट संस्कृति के परिचायक – डॉ. शांडिल
- 14 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- प्रधानमंत्री सूर्य घरःमुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर 13 से 15 अक्तूबर तक सोलन में
- कांग्रेस सरकार ने नाहन की जनता को गड्ढों और बदहाल सड़कों में धकेला : डा बिंदल
Monday, October 12
