Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बिलासपुर जिला के 34 चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 16 अक्तूबर को
    • श्री महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में आज तीसरे नवरात्रि दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
    • चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करना है तो पहले इस्तीफा दें सुक्खू : डॉ. राजीव बिंदल
    • यशवंत विहार में पुलिस नाके से लोगों को राहत,
    • ट्रांसफार्मर मरम्मत के चलते नाहन में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
    • पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यशवंत विहार में पुलिस नाके से लोगों को राहत,
    सिरमौर

    यशवंत विहार में पुलिस नाके से लोगों को राहत,

    By Himachal VartaOctober 13, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय की पॉश कॉलोनियों में शुमार यशवंत विहार में देर शाम पुलिस नाका लगने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कॉलोनी से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वालों की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
    स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही सड़क पर रैश ड्राइविंग करने वाले बाइकर्स का जमावड़ा लग जाता है, जिससे पैदल चलने वालों और सड़क किनारे आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइकर्स कई बार सड़क पर निर्धारित गति सीमा की परवाह किए बिना मोटरसाइकिल दौड़ाते हैं और आपस में रफ्तार की प्रतिस्पर्धा करते नजर आते हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यशवंत विहार में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक सब्जी विक्रेता की टांग टूट गई थी, जबकि कॉलोनी की एक युवती भी मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसकी कमर में फ्रैक्चर आया था। यशवंत विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय ठाकुर उर्फ संजू भाई ने इस समस्या को विधायक अजय सोलंकी के समक्ष भी उठाते हुए कॉलोनी में स्थायी रूप से अथवा प्रतिदिन पुलिस नाका लगाने का आग्रह किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम पुलिस नाका लगाए जाने से तेज रफ्तार बाइकर्स की आवाजाही पर अंकुश लगाने की उम्मीद जगी है। नाके के दौरान कुछ बाइकर्स बिरोजा फैक्ट्री और शिमला रोड स्थित मैगी प्वाइंट के आसपास नाका हटने का इंतजार करते भी नजर आए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बिलासपुर जिला के 34 चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 16 अक्तूबर को
    • श्री महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में आज तीसरे नवरात्रि दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
    • चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करना है तो पहले इस्तीफा दें सुक्खू : डॉ. राजीव बिंदल
    • यशवंत विहार में पुलिस नाके से लोगों को राहत,
    • ट्रांसफार्मर मरम्मत के चलते नाहन में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.