नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि उन्हें चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन ही करना है तो पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह वही चुनाव आयोग है, जिसके बाद कांग्रेस सत्ता में आई और सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री को धरने-प्रदर्शनों के बजाय जनहित के कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। सरकार के चार वर्ष बीत चुके हैं और अब कार्यकाल में एक वर्ष से भी कम समय बचा है। ऐसे में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए। नाहन विधानसभा क्षेत्र की भाजपा कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिंदल ने प्रदेश सरकार पर कर्ज, भ्रष्टाचार, माफिया राज और आर्थिक बदहाली को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता पर टैक्स और महंगाई का बोझ बढ़ाया,जबकि राजनीतिक नियुक्तियों और अपने चहेतों पर सरकारी खजाना खर्च किया। उन्होंने कहा कि बिजली, सीमेंट, परिवहन और सरकारी सेवाओं की बढ़ती लागत से आम आदमी परेशान है, वहीं चुनावी गारंटियां पूरी न होने से जनता में नाराजगी है।
Breakng
- बिलासपुर जिला के 34 चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 16 अक्तूबर को
- श्री महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में आज तीसरे नवरात्रि दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
- चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करना है तो पहले इस्तीफा दें सुक्खू : डॉ. राजीव बिंदल
- यशवंत विहार में पुलिस नाके से लोगों को राहत,
- ट्रांसफार्मर मरम्मत के चलते नाहन में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
Tuesday, October 13
