नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नवरात्र के प्रथम दिन भी शिव मंदिर परिसर को हजारों दीपों से रोशन किया गया था। अब अष्टमी और चौदस की विशेष महाआरती के दौरान दीपों की रोशनी से शिव मंदिर और आसपास का क्षेत्र जगमगाएगा। मंत्रोच्चारण के बीच होने वाली महाआरती में माता बाला सुंदरी के श्रद्धालुओं के साथ मंदिर न्यास के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी भाग लेंगे। पिछले वर्ष आठ हजार दीपों से हुई थी महाआरती महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर में पिछले वर्ष नवरात्र के दौरान पहली बार शिव-गौरा महाआरती का आयोजन किया गया था। तत्कालीन एसडीएम राजीव शांख्यान की अगुवाई में अष्टमी पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। उस समय शिव सरोवर में करीब आठ हजार दीप प्रज्वलित किए गए थे। पिछले आयोजन को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद इस बार दीपों की संख्या बढ़ाकर 16 हजार की गई है। तहसीलदार उपेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष की तर्ज पर इस बार भी शिव-गौरा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अष्टमी की शाम होने वाली महाआरती में नाहन के विधायक अजय सोलंकी शामिल होंगे। चौदस की महाआरती में उपायुक्त प्रियंका वर्मा और एसडीएम राजीव शांख्यान शिरकत करेंगे। दोनों आयोजनों में मंदिर न्यास के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहेंगे।
Breakng
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
- पांवटा साहिब एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
- त्रिलोकपुर में 16 हजार दीपों से सजेगी शिव-गौरा महाआरती, अष्टमी और चौदस पर होगा आयोजन
- चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की मौत
Thursday, October 15
