Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    • पांवटा साहिब एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
    • त्रिलोकपुर में 16 हजार दीपों से सजेगी शिव-गौरा महाआरती, अष्टमी और चौदस पर होगा आयोजन
    • चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    सोलन

    महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaOctober 15, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज ज़िला सोलन के नया सवेरा मॉडल कलस्टर लेवल फेडरेशन ढेडघराट तथा सलोगड़ा के नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ बसाल के अंतर्गत टोमेटो प्यूरी इकाइयों का शुभारम्भ किया।
    उन्होंने इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों को इन इकाइयों के विधिवत शुभारम्भ के लिए बधाई देते हुए आशा जताई कि यह उद्यम क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होने के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि यह इकाइयां स्थाई आजीविका का केन्द्र बनेंगी। इनके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा परिवार, समाज एवं क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि यह इकाइयां अधिक से अधिक महिलाओं को टमाटर जैसी नकदी फसल के उत्पादकता मूल्य में वृद्धि के लिए प्रेरित करेंगी। इससे स्थानीय कृषि उपज का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा, किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर एवं अतिरिक्त बाजार मिलने की सम्भावना बढेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि, बागवानी एवं दुग्ध उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि प्राकृतिक कृषि को सतत् बढ़ावा देकर लोगों तक सुरक्षित कृषि उत्पाद पहुंचाए जा सके और किसानों का इस उपज का बेहतर मूल्य मिले। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाए जाने वाली फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की है। राज्य में गाय एवं भैंस के दूध के समर्थन मूल्य में रिकॉर्ड वृद्धि की गई है।
    इन टोमेटो प्यूरी इकाइयों को प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संचालित हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इन्हें महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत संचालित किया जा रहा है।
    ढेडघराट स्थित इस केन्द्र के साथ क्षेत्र की ग्राम पंचायत मही, क्वारग व बीशा के 33 स्वयं सहायता समूहों की 255 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इस केन्द्र में कृषि उत्पाद प्रसंस्करण के लिए 13 मशीनें स्थापित की गई हैं। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 39 लाख 25 हजार रुपए की है।
    सलोगड़ा स्थित नया सवेरा आदर्श संकुल स्तरीय संघ बसाल के साथ क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशीवर, जौणाजी, सेरी, शमरोड़, नौणी, ओच्छघाट, शामती, सपरून, आंजी, डांगरी, तोप की बेड़, देवठी, बसाल, धरोट, पड़ग और सलोगड़ा के 200 स्वयं सहायता समूहों की 1850 महिलाएं जुड़ी है। इस केन्द्र में कृषि उत्पाद प्रसंस्करण के लिए 13 मशीनें स्थापित की गई हैं। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 39 लाख 25 हजार रुपए की है।
    इन इकाइयों में कृषि उत्पादों की सफाई, छंटाई, धुलाई, कटाई, पिसाई, पकाने तथा पैकिंग के लिए मशीनें सत्यापित की गई हैं। यहां टमाटर प्यूरी, टमाटर कैचअप, जैम तथा अन्य खाद्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। स्थानीय कृषि उपज के अनुसार अन्य प्रसंस्कृत उत्पाद भी तैयार किए जा सकते हैं। इन इकाइयों में तैयार उत्पाद की बाज़ार के अनुरूप पैकेजिंग, लेवलिंग, ब्राडिंग कर उन्हें बेहतर बाज़ार तक पहुंचाकर समुचित मूल्य दिलावाने का प्रयास किया जाएगा।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, पंचायत समिति कण्डाघाट की अध्यक्ष इन्द्रा चौहान, उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, ग्राम पंचायत मही की प्रधान रीना ठाकुर, ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा देवी, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत सलोगड़ा के उप प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत मनसार के उप प्रधान उमा दत्त, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर, ज़िला परिषद दंघील के सदस्य एवं खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, कांग्रेस नेता लक्ष्मी दत्त शर्मा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट ओ.पी. शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट सोलन मंजुला कंवर, नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ बसाल की प्रधान निशी व अन्य सदस्य, नवचेतना संकुल स्तरीय संघ कण्डाघाट की प्रधान नीतू डोगरा व अन्य सदस्य, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    • पांवटा साहिब एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
    • त्रिलोकपुर में 16 हजार दीपों से सजेगी शिव-गौरा महाआरती, अष्टमी और चौदस पर होगा आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.