नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सिविल अस्पताल सराहां में सोमवार से पहली बार अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सोलन, नाहन और अन्य अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं सप्ताह में केवल एक दिन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है।विधायक रीना कश्यप के प्रयासों के बाद अस्पताल को मिली मशीन, फिलहाल सप्ताह में एक दिन आएंगे रेडियोलॉजिस्ट; नियमित नियुक्ति की मांग बरकरार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लोग लंबे समय से सिविल अस्पताल सराहां में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे थे। विधायक रीना कश्यप ने इस मुद्दे को कई बार विधानसभा में उठाने के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष भी क्षेत्र की समस्या रखी। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से अस्पताल को नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई गई है। मशीन इंस्टॉल होने के बाद अब मरीजों को जांच की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि सिविल अस्पताल सराहां में अल्ट्रासाउंड मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। फिलहाल सिविल अस्पताल राजगढ़ से रेडियोलॉजिस्ट को सोमवार के दिन डेपुटेशन पर सराहां भेजने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। इससे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो सकेगी।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
