नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-करवा चौथ के पावन अवसर पर नाहन में आयोजित निःशुल्क मेहंदी कैंप में उस समय खास माहौल बन गया, जब उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा प्रोटोकॉल से इतर आम महिलाओं के बीच पहुंचीं और उनके साथ बैठकर मेहंदी लगवाई। उपायुक्त की इस सादगी ने वहां मौजूद महिलाओं का दिल जीत लिया। इस दौरान आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने भी महिलाओं के साथ मेहंदी लगवाई और सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। करवा चौथ के उपलक्ष्य में ट्रैवल कंसीर्ज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (TCI) की ओर से नाहन पैलेस के बगीचे में महिलाओं के लिए प्रीमियम निःशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ त्योहार की खुशियां भी साझा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को पहचान दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केवल प्रशिक्षण देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हुनर को मंच मिलने से वे न केवल आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकती हैं, बल्कि अपने कौशल को रोजगार का माध्यम बनाकर आर्थिक रूप से भी सशक्त हो सकती हैं।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नाहन के महलात क्षेत्र में करवा चौथ के अवसर पर निःशुल्क मेहंदी एवं श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जहां करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाई,
