नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-कालाअम्ब हिमालयन ग्रुप के एक छात्र पर कॉलेज के बाहर कार में आए कूछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला करते हुए मारपीट कर दी।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर दी है।जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 28-10-2026 को पुलिस थाना कालाआम्ब में राघव शर्मा निवासी गांव खदरी, डा0 बिक्रमबाग, नाहन, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि वह हिमालयन कॉलेज कालाआम्ब से B-PHARMACY कर रहा है । दिनांक 27-10-2026 को शाम करीब 04:40 बजे उसे एक अज्ञात नम्बर से कॉल आई और उसे कक्षा से बाहर हिमालयन कॉलेज से बाहर बुलाया । बाहर एक SWIFT DEZIRE गाड़ी से 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने इसके साथ मारपीट कि ।एसपी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस थाना कालाअम्ब में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी जांच जारी है।
Breakng
- हिमालयन ग्रुप कालाअंब के छात्र पर हमला, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- आपसी जुड़ाव एवं एकजुटता की भावना का ‘आगाज़’ लॉन्च
- डीसी प्रियंका वर्मा ने आम महिलाओं के बीच बैठकर लगवाई मेहंदी
- नाहन में 11 गिरफ्तार आरोपी 03 दिन के पुलिस रिमांड पर
- लोक संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य- संजय अवस्थी
- 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
Thursday, October 29
