Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»बारहवीं और ग्रेजुएशन के बाद अपनी पसंद के कैरियर चयन को लेकर विद्यार्थियों को परामर्श सुविधा प्रदान करने के लिए ‘कैरियर काउंसलिंग’ पर 23 से 26 जून, 2020 तक चार दिवसीय वेबिनार
    चण्डीगढ़

    बारहवीं और ग्रेजुएशन के बाद अपनी पसंद के कैरियर चयन को लेकर विद्यार्थियों को परामर्श सुविधा प्रदान करने के लिए ‘कैरियर काउंसलिंग’ पर 23 से 26 जून, 2020 तक चार दिवसीय वेबिनार

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। बारहवीं और ग्रेजुएशन के बाद अपनी पसंद के कैरियर चयन को लेकर विद्यार्थियों को परामर्श सुविधा प्रदान करने के लिए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने ‘कैरियर काउंसलिंग’ पर 23 से 26 जून, 2020 तक चार दिवसीय वेबिनार श्रृंखला का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस वेबिनार श्रृंखला का आयोजन लिबरल आट्र्स और मीडिया स्टडीज विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के कैरियर और काउंसलिंग सेल के सहयोग से किया जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए लिबरल आट्र्स एंड मीडिया स्टडीज विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि यह एक इंटरेक्टिव करियर काउंसलिंग वेबिनार श्रृंखला है, जिसमें प्रत्येक दिन विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े वक्ता कैरियर एवं कौशल विकास को लेकर जानकारी देंगे। वेबिनार श्रृंखला के दौरान विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपने कौशल और रुचि वाले क्षेत्रों की पहचान कर सके। साथ ही, विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैरियर विशेषज्ञ विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कैरियर अवसरों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी देंगे और उन्हें सही पाठ्यक्रम का चयन करने में मदद करेंगे।

    वेबिनार श्रृंखला के विशेषज्ञों में श्री अरबिंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. आर.के. वर्मा, गवर्नमेंट कॉलेज फरीदाबाद से डॉ. नीर कंवल मानी, जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली से प्रो. एफ. बी. खान, एनजीएफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से डॉ. मनप्रीत कौर, स्वराज फाउंडेशन से विजुअल आर्ट एक्सपर्ट डॉ. गौरव शौरी और बिट्स-मिसरा नोएडा कैंपस से डॉ. सुपर्णा दत्ता शामिल हैं। वेबिनार श्रृंखला के प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.