Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बंद पड़े बठिंडा थर्मल प्लांट की 1764 एकड़ ज़मीन के पुनर-विकास को मंजूरी
    चण्डीगढ़

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बंद पड़े बठिंडा थर्मल प्लांट की 1764 एकड़ ज़मीन के पुनर-विकास को मंजूरी

    By Himachal VartaJune 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा आज बठिंडा के गुरू नानक देव थर्मल पावर प्लांट, जोकि अब बंद है, की 1764 एकड़ ज़मीन के पुनर-विकास के लिए मंजूरी दे दी गई है।

    कैबिनेट के इस फ़ैसले से पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) की यह ज़मीन 80:20 राजस्व हिस्सेदारी योजना के अंतर्गत आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग अधीन पंजाब शहरी विकास अथॉरिटी (पुडा) को सौंप दी जायेगी।

    मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान कैबिनेट की तरफ से पुडा को इस जगह को विकसित करने और बेचे जाने के लिए राज्य की गारंटी के साथ 100 करोड़ रुपए तक का कजऱ् उठाने की भी मंजूरी दे दी है।

    इसके साथ ही बठिंडा प्लांट की ज़मीन को फिर से विकसित किये जाने के लिए नक्शा तैयार करने के लिए 18 मई, 2020 को एक और कैबिनेट सब-कमेटी बनाई गई थी जिसमें आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और स्थानीय निकाय मंत्री बतौर मैंबर शामिल थे।

    राज्य सरकार की तरफ से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजग़ार के अधिक से अधिक मौके पैदा करके इस क्षेत्र में ख़ुशहाली लाने के लिए इस ज़मीन को विकसित करने का फ़ैसला किया गया था। पी.एस.पी.एल बोर्ड की तरफ से यह ज़मीन (280 एकड़ के करीब कॉलोनी के अंतर्गत आते क्षेत्रफल को छोडक़र) इसके उचित विकास और 80:20 राजस्व हिस्सेदरी योजना के अंतर्गत बिक्री के लिए पुडा को सौंपे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पास किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत ज़मीन की अनुमानित कीमत के अलावा विकसित हुई ज़मीन की बिक्री से होने वाले लाभ का 80 फीसदी हिस्सा इसके मालिक पी.एस.पी.सी.एल को जायेगा जबकि 20 फीसदी हिस्सा पुडा द्वारा विकास और प्रचार करने में निभाई भूमिका के लिए रखा जायेगा। पुडा द्वारा थर्मल पावर प्लांट अधीन ज़मीन के अलग-अलग हिस्सों में उत्तम संभावित इस्तेमाल के लिए पेशेवर एजेंसी /एजेंसियों की सलाह हेतु सेवाएं ली जाएंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.