Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»2004 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी चंद्र गेंद ने पटियाला के डिविज़नल कमिशनर के तौर पर पदभार संभाला
    चण्डीगढ़

    2004 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी चंद्र गेंद ने पटियाला के डिविज़नल कमिशनर के तौर पर पदभार संभाला

    By Himachal VartaJuly 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    जनहित के फैसले लेने समेत कई लोक कल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाएंगीः गैंद
    कहा, विकास कामों में तेज़ी लाने के लिए कई तरह की योजनाओं को दी जाएगी प्राथमिकता
    आधिकारियों को आपसी तालमेल के जरिए मुख्यमंत्री की तरफ से बनाए कार्यक्रमों और स्कीमों को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए

    पटियाला/चंडीगढ़। 2004 बैंच के सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी श्री चन्द्र गेंद ने शुक्रवार को पटियाला डिविज़न के डिविज़नल कमिशनर के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। श्री चन्द्र गेंद इससे पहले पशु पालन, डेयरी विकास और मछलीपालन विभाग पंजाब के सचिव के तौर पर सेवा निभा रहे थे और कुछ समय पहले वह फ़िरोज़पुर ज़िले में डिप्टी कमिशनर के तौर पर तैनात थे।

    पटियाला के ज़िला प्रशासकीय कांपलैक्स में उनके आगमन पर डिप्टी कमिशनर श्री कुमार अमित, एस.एस.पी. श्री मनदीप सिंह सिद्धू, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्रीमती पूजा सियाल ग्रेवाल, एस.डी.एम. स. चरनजीत सिंह, सहायक कमिशनर डा. इस्मत विजय सिंह, सहायक कमिशनर (यू.टी.) स. जगनूर सिंह ग्रेवाल और मिस जसलीन कौर व अन्य आधिकारियों ने श्री गैंद का पटियाला पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड आफ ऑनर के साथ श्री गेंद को सलामी दी।

    बतौर कमिश्नर कार्यभाल संभालने के बाद श्री गेंद ने डिप्टी कमिशनर और अन्य आधिकारियों के साथ संक्षिप्त मीटिंग की और ज़िले के बारे जानकारी लेते हुए समूह आधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ सरकार की नीतियों व प्रोग्रामों को बेहतर ढंग के साथ लागू करने का निर्देश दिया।

    इस मौके श्री चन्द्र गैंद ने कहा कि पटियाला ज़िले के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और लोकसभा मैंबर श्रीमती परनीत कौर का गृह ज़िला होने के कारण ज़िला आधिकारियों की ज़िम्मेदारी और भी ज़्यादा हो जाती है, इसलिए लोगों के साथ जुड़े सरकार के प्रोगरामों और नीतियों को निचले स्तर पर लागू करवाना उनकी प्राथमिक प्राथमिकता होगी।

    श्री गैंद ने कहा कि लोगों के साथ जुड़े नये प्रोग्राम बनाने और लोकहित के फ़ैसले लेने समेत न्याय लेने आए हर व्यक्ति को बिना देरी के समय पर न्याय देना भी उन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में और तेज़ी लाने और कार्यों की गुणवत्ता के लिए तीखी नज़र भी रखी जायेगी।

    श्री गैंद ने कोविड-19 की बात करते हुए लोगों से अपील की कि वह मास्क डाल कर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग व हाथ धोने जैसे निर्देशों का पालन करें जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से आरंभ किए मिशन फतह को लोगों के सहयोग के साथ सफल बना सकेंगे।

    डिविज़नल कमिशनर के तौर पर अपना ओहदा संभालने के बाद श्री चन्द्र गेंद ने अपनी धर्म पत्नी डा. ऋचा गैंद और अन्य पारिवारिक सदस्यों समेत ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब और पुरातन मंदिर श्री काली देवी में भी माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की।

    गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी प्रणाम सिंह ने डिविज़नल कमिशनर श्री चन्द्र गेंद और पारिवारिक सदस्यों को सिरोपा भेंट किया जबकि मंदिर श्री काली देवी में भी श्री गैंद को सम्मानित किया गया। इसके बाद श्री गैंद नगर निगम की सनौर रोड पर स्थित गौशाला में भी गए और वहां इस गौशाला का प्रबंध देख रही श्री राधा कृष्ण गऊ सेवा समिति के प्रधान श्री अनीश मंगला की तरफ से उनका सम्मान किया गया।

    ज़िक्रयोग्य है कि श्री चन्द्र गेंद ने फ़िरोज़पुर के डिप्टी कमिशनर रहते हुए कई ऐसे फैसले लिए, जिसके लिए उन्हें देशभर में लोग जानते हैं। उन्होंने लोकोमोटर बीमारी से प्रभावित एक 15 साल की लड़की अनमोल को एक दिन के लिए ज़िले का डिप्टी कमिशनर बनाया और साथ ही अनमोल को फ़िरोज़पुर ज़िले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ायो मुहिम के लिए ब्रांड अम्बैसडर भी नियुक्त किया।

    इसी तरह श्री गेंद ने फिरोजपुर में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से आरंभ किए मिशन घर -घर हरियाली की सफलता के लिए एक अहम और अनोखा फ़ैसला लेते हुए ज़िले में असला लाइसेंस लेने के चाहवानों के लिए 10 पौधे लगाने और उनकी संभाल करने का नियम बनाया था। इस नियम के तहत प्रार्थियों को अपने आवेदन के साथ दस पौधे लगाते हुए की तस्वीर भी साथ नत्थी करनी होती थी। इस फैसले की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने भी प्रशंसा की थी। इस नियम के चलते जिले में लगातार पौधारोपण हो रहा है, जोकि अभी भी जारी है। इस मौके पर तहसीलदार रणजीत सिंह और नायब तहसीलदार पवनदीप सिंह समेत डिविज़नल कमिशनर दफ़्तर का समूह स्टाफ उपस्थित था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.