जीरकपुर। बीते दिनों बटाला में अवैध तौर पर चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट कारण हुई 23 लोगों की मौत से सबक लेते हुए जीरकपुर पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर एक कार्रवाई करते हुए बलटाना क्षेत्र के एक घर में अवैध तौर पर स्टॉक कर रखे पटाखों का जखीरा बरामद कर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जीरकपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्सप्लोसिव एक्ट का उल्लंघन कर पटाखों के थोक कारोबारी ने रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का गोदाम बना रखा है। आज एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई गुरनाम सिंह व हैडकांस्टेबल चमकौर सिंह ने बलटाना की वधावा नगर कलोनी के एक मकान में रहते दीपक कुमार के घर अवैध तौर पर स्टोर कर कर रखे गए पटाखों की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने दीपक कुमार के घर से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद कर अनधिकृत तौर पर स्टोर करने के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18