Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना
    हरियाणा

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

    By Himachal VartaJuly 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अरब सागर से नमी वाली मॉनसूनी हवायें आने की संभावना से प्रदेश में 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वानुमान में बताया कि आज रात्रि से 10 जुलाई के बीच-बीच में हरियाणा में तेज हवायों के साथ उतरी हरियाणा में कहीं-कहीं मध्यम से अच्छी बारिश परन्तु पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य में इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास  ही बने रहने की संभावना है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्विद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि  किसान मौसम वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार अगले दो-तीन बारिश की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई जारी रखें। इसके अलावा बाजरा, ग्वार आदि खरीफ फसलों के उत्तम किस्मों के बीजों का प्रबंध करें तथा उचित नमी होने के बाद बिजाई मौसम साफ होने पर ही करें। उन्होंने कहा कि किसान नरमा कपास में निराई-गुड़ाई कर नमी संचित करें।  इसके अलावा, प्रमाणित नर्सरी से उत्तम किस्मों के फलदार पौधों को लेकर खेतों में लगाना शुरू करें।

    उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे टिड्डी दल के प्रति सजग रहें तथा अपने खेतों में लगातार इसकी निगरानी रखें। अगर खेत में कहीं भी टिड्डी दिखाई दे तो तुरंत इसकी जानकारी अपने नज़दीक के कृषि अधिकारी व कृषि विज्ञान केंद्र/ विश्वविद्यालय के कीटविज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों को दें। उन्होंने किसानों को कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क या अंगोछा लगाने, मंडी/ गांव व खेत में काम करते समय एक दूसरे के बीच व्यक्तिगत दूरी बनाने व हाथों को समय-समय पर साबुन या सेनेटाइजर से साफ करने की भी सलाह दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.