Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार
    सिरमौर

    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार

    By Himachal VartaJuly 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    नेता प्रतिपक्ष को बौखलाहट में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता नहीं पच रही- विनय गुप्ता

     नाहन। देश के अन्य राज्यों की तुलना में वैश्विक महामारी को लेकर सबसे बेहतरीन व्यवस्था में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऐसे नहीं नंबर वन बना दिया गया है। यह बात जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गुप्ता ने मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर कहीं।

    विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 74 फीसदी है जबकि अनलॉक 2 शुरू हो चुका है। विनय गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को शायद यह नहीं नजर आ रहा है कि जयराम ठाकुर इस संकट के दौर में भी जनता के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।

    एक ओर जहां पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डोल रही है तो वही हिमाचल प्रदेश सरकार ने हर जरूरतमंद की सहायता करते हुए अधिकतर रुके हुए निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए हैं। हरे राम नागरिक से लेकर कर्मचारी वर्ग भी इस विपत्ति काल में राहत महसूस कर रहा है। परिवहन व्यवस्था घाटे में चलने के बावजूद भी आम जनता को अपनी सेवाएं दे रही है।

    विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। आपसी लड़ाई का ध्यान भटकाने के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रही है। विनय गुप्ता ने कहा कि एक और जहां किसानों और बागवानों वालों को लेबर प्रॉब्लम को लेकर बड़ी चिंता हो रही थी तो वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस समस्या के हल के लिए भी व्यवस्था बनाई है।

    प्रदेश का शासन और प्रशासन बेहतर तालमेल के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है जिसमें प्रदेश की जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। विनय गुप्ता ने कहा कि यही वजह है कि आज प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर साबित हो गया है।

    उन्होंने कहा कि इस विपत्ति काल में बेतुकी बयानबाजी न करते हुए बल्कि इस लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा का हर कार्यकर्ता एक कोरोनावरियर्स की तरह हर मोर्चे पर बैठा हुआ है। प्रदेश में सरकार व भाजपा संगठन का केवल एक ही उद्देश्य है जान भी और जहान भी। विनय गुप्तााा ने कहा कि देश व प्रदेश केेे लोगों ने कांग्रेस को गंभीरता से लेना छोड़ दिया है।ो

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.